बिहार राज्य के ऐसे सभी नागरिक जो भूमि से संबंधित कोई भी कार्य करवाने के लिए राजस्व कार्यालय के चक्कर काट रहे हों, इन सभी नागरिकों की सुविधा के लिए बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा biharbhumi.bihar.gov.in और land.bihar.gov.in वेबसाइट की शुरुवात कुछ वर्ष पहले की गई थी।
इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन, ऑनलाइन एल.पी.सी. आवेदन, भू-लगान, जमाबंदी पंजी, अपना खाता, भू-मानचित्र आदि देखने व आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। इस वेबसाइट में नागरिकों की सुविधा के लिए अलग-अलग लिंक भी बनाए गए हैं।
प्रमुख महत्वपूर्ण लिंक (Quick Links)
दाखिल ख़ारिज आवेदन
आवेदन करेंदाखिल ख़ारिज स्थिति
स्थिति देखेंजमाबंदी पंजी
पंजी देखेंअपना खाता
खाता देखेंबिहार भूमि खाता खेसरा चेक करने की प्रक्रिया
बिहार भूमि खाता खेसरा चेक करने के लिए https://biharbhumi.bihar.gov.in या http://land.bihar.gov.in राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको भूमि से सम्बंधित बहुत से विकल्प दिखाई देंगे, इनमे से “अपना खाता देखें” का चयन करें, ऐसा करने से यह land.bihar.gov.in वेबसाइट में रीडायरेक्ट हो जाएगा।
- अब आपको बिहार राज्य के सभी जिलों का लिस्ट मैप के माध्यम से दिखाई देगा। इनमें से अपने जिले का चयन करें।
- जिले का चयन करने के बाद कुल अंचल, कुल मौजा, कुल खाताधारी आदि की संख्या दिखाई देगी, इसके साथ ही जिले के अंतर्गत आने वाले सभी अंचल की लिस्ट मैप के माध्यम से दिखाई देगी, इनमें से अपने अंचल का चयन करें।
- अब एक नया पृष्ठ ओपन हो जाएगा, यहां आपके अंचल के अंतर्गत सभी मौजा (Village) का नाम लिस्ट में दिखाई देगा, इनमें से अपने मौजा का चयन करें।
- अब अपने खाता की जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्न में से किसी एक विकल्प को चुनें: मौजा के समस्त खातों को नामानुसार, खेसरा संख्या के अनुसार, खाता संख्या से, या खाताधारी के नाम से।
- "खाता खोजें" का चयन करें। इसके बाद रैयतधारी का नाम, पिता/पति का नाम, खाता संख्या और खेसरा संख्या की लिस्ट दिखाई देगी।
- अधिकार अभिलेख के अंतर्गत रैयतधारी का नाम लिस्ट के आगे कॉलम में दिखाई दे रहे “देखें” का चयन करें।
यहाँ खाता नंबर, रैयत का नाम, खेसरा नंबर, खेत चौहद्दी, किस्म जमीन, रकवा, हाकिम के तहकीकात मुताबिक लगान एवं सेस, नवैयत/जमाबंदी नं. आदि सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी। आप इस अधिकार अभिलेख का अवलोकन कर इसे प्रिंट कर सकते हैं।
ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज (Mutation) आवेदन करने की प्रक्रिया
सबसे पहले biharbhumi.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें। दिखाई दे रहे बहुत से विकल्पों में से “ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें” का चयन करें।
- अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर Online Services Login के लिए दो तरह के विकल्प दिखाई देंगे: Citizen और Operator। यदि आप आम नागरिक हैं तो Citizen का चयन करें।
- यदि आप नये उपयोगकर्ता हैं तो “Registration” का चयन करें। अपना Personal Details भरें (पूरा नाम, जन्म तिथि, लिंग, केटेगरी, और आधार नंबर)।
- Address Details में अपना पूरा पता भरें (टाउन, विलेज, डिस्ट्रिक, स्टेट, पिन कोड)। कैप्चा कोड दर्ज कर Register Now का चयन करें।
- रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद लॉगिन (Login) करें।
- डैशबोर्ड में अपना जिला / अंचल चुनें, और “नया दाखिल खारिज आवेदन करें” का चयन करें।
- आवेदक की पूरी जानकारी भरें (नाम, संबंध, ईमेल, Present & Permanent Address)।
- सेव & नेक्स्ट करें। इसके बाद प्लाट की जानकारी, खरीदने वाले की जानकारी, बेचने वाले की जानकारी और डॉक्यूमेंट (Deed) की जानकारी अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।
दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति देखने के लिए होमपेज पर “दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें” का चयन करें। अपना जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष का चयन कर proceed बटन में क्लिक करें। आवेदन की स्तिथि देखने के लिए केस नंबर या डीड नंबर दर्ज कर आसानी से स्थिति चेक कर सकते हैं।
बिहार भूमि जमाबंदी देखने की प्रक्रिया
जमाबंदी पंजी (Jamabandi Panji) देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले biharbhumi.bihar.gov.in ओपन करें और डैशबोर्ड में “जमाबंदी पंजी देखें” का चयन करें।
- अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा (parimarjan.bihar.gov.in), यहां पंजी-II प्रतिवेदन देखने के लिए सबसे पहले जिला का चयन फिर अंचल का चयन कर Proceed बटन पर क्लिक करें।
- फिर आगे मौजा का चयन करें।
- अब भाग बर्तमान, रैयत का नाम से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे, खाता नंबर से खोजे, जमाबन्दी संख्या से खोजे, या कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे - इन सभी में से किसी एक का चयन करें।
- सुरक्षा कोड दर्ज कर सर्च (Search) करें। इस तरह से आप बिहार भूमि जमाबंदी देख सकते है।
संपर्क विवरण (Helpdesk)
बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संपर्क करने का विवरण इस प्रकार है:
| विभाग / कार्यालय | संपर्क विवरण |
|---|---|
| पता | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना – 800015 |
| फ़ोन (Toll Free) | 18003456215 |
| ईमेल (Email) | emutationbihar@gmail.com |